Friday, 13 February 2026

कविता अनुवाद और विचार

कविता अनुवाद और विचार

यूँ तो शब्दकोश निरंतर नये शब्दों अर्थों से भरता जाता है पर ख़ाली भी धीरे-धीरे होता जाता है। दैनंदिन में समय का अकेलापन भूगोल की उदासी
और भविष्य की ढलान पर टिके क्षितिज की बेचैन दृष्टि में,  एक दृश्य अपना पन्ना बदलता है । मैं फिर उसके सामने हूँ  एक कोरे आइने को  ताकता....

 (हैरिस द्वीप, स्कॉटलैंड - लाल टिन की छत वाला , पुराना पोस्ट ऑफिस)

कुछ समय पूर्व मेरी एक कविता " कालचक्र" 
 'रागदिल्ली' की वेबसाइट  में प्रकाशित हुई थी। (https://raagdelhi.com/news/hindi-poetry-by-pravasi-bhartiya---mohan-rana-new-poems) 


उसी कविता का अनुवाद/पुर्नसर्जना रूप और कविता और अनुवाद  पर एक संक्षिप्त चर्चा से निकली एक विचारणीय टिप्पणी  अरूप जी ने
अपनी वेब साइट पर प्रकाशित की है।
https://arupkchatterjee.com/2026/02/04/the-speechless-revolution/ 

In the series of transcreations :

A Note on this Series

This series of transcreations from Mohan Rana’s poetry is an effort to capture the transitionality of ephemeral human experiences from one to another vehicle. As Mohan, the poet, himself tells me, privately, “Poetry creates its own spaces, discovers its own blanks, and fills them in of its own accord.” A poet who has written for several decades, Mohan believes that his acts of poetry are themselves “transcreations.” What he means is that even a poet cannot be wholly faithful to the para or the vaak, the preternatural spirit that speaks through human voices in the form of poetry. In this light, these offerings are not intended to convey a word-to-word transmission of Mohan Rana’s poetry from Hindi to English or perhaps not even the essence from one to another but are, rather, endeavours to capture the fleeting overlaps between human experiences. Even to call them transcreations might be somewhat erroneous. These lines are penned in the hope that the reader might be able to gauge the idea that we are merely vessels of an invisible entity. This series, therefore, does not aim to capture the mysterious and mystical truths concealed in the poetic utterances of one person writing from Bath, United Kingdom, by another stationed in New Delhi, India; it is merely a collection of representations of human experiences.

 

Thursday, 18 December 2025

Poems in Belarusian Translation

 Poems in Belarusian Translation


A book for readers for all ages, not just for young readers. 


  
 





After a long uncertain summer,  Sometime in Autumn of 2021, I received a massage from Volya that  she is compiling a collection of poetry book for young readers and searching poems for this book which will include her water colors and collages.


"Would I like to share my poems for this?" I thought

Rights after the  covid lockdown stopped. This was a wonderful  proposal. 

Hence after almost 5 years , the book is here.

I have contributed two poems [ पर्यटक, चश्मा] for this beautiful collection of poetry in Belarusian. It has been published by Skaryna Press.  


A very well produced book.  Each page has a story. 

A moment to hold.

I am very thankful for including my poems  in the selection of poetry from different languages around the world.
 
 
На пухнатых лапках / Вольга Гапеева (Editor)
(On fluffy paws /Volha Hapeyeva) /Editor/
First Edition 2025 
Publisher : skarynapress, London 












































































































Sunday, 7 December 2025

मोहन राणा की नई कविताएँ : New Poems-Mohan Rana

 कालचक्र, लिपि और टीला 

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

  

 काल चक्र

भूल भुलैया में घूमता आईने में पहचान लिए
ख़ुद ही हो गया लापता वहाँ
अपने ही बिम्ब में,
बीत जाता है समय बड़ी जल्दी 
जितना दूर उतना ही क्षणिक हो जाता है

राह देखते हुए मील के पत्थर बदलते 
रास्तों के नाम 
नक़्शों में जगह
वहाँ अपनी एक खिड़की उठाए देखता

लिख कर भी उस किताब का नाम मैं याद नहीं कर पाता
कल आज कल  फिर कल आज कल
लोग तो निरंतर जन्म ले रहे हैं अनाम 
ब्रह्माण्ड के अँधेरे में एक तारे की रोशनी में 

लिपि

मौसम आया था मौसम आयेगा
बसंत तो एक काग़ज़ का पुल
अपने किनारे को खोजता दरवेश ,
मैं लिखूँगा इन शब्दों की स्याही में पानी के रंग से 
अगोचर लिखावट

घर की चौखट पर ठिठक
पलट कर देखता मैं रास्ता
इतना दूर तो नहीं था गंतव्य
मैं ही बदल गया  बार बार  पता पूछते
हर बार एक नया नाम याद रखते

मुझे नहीं मालूम कितने पन्ने होंगे इस जिल्द में
पहले तय नहीं  कोई उम्मीद भी नहीं 
मिलने का वादा भी नहीं
अगले पते पर,
पर्ची पर अपना नाम लिख
 मैं अपनी पहचान पर दस्तक देता हूँ,
जो इस बार तुमने याद दिलाया 

टीला

शब्दों का टीला हम बनाते भाषा के पथरीले किनारों
एक लंबी चुप्पी
उठेगा उद्वेल मन के समुंदर में,
नमकीन आँखों में खामोश सीत्कार
उसकी ऊँचाई  से हम देख पायें सच्चाई  के आर पार 
कुछ उम्मीद
बदलती हुई पहचानों के भूगोल में
बना पायेंगे एक ठिया; भविष्य की धरोहर
 कि संभव है एक इतर जीवन और भी 

 मोहन राणा की नई कविताएँ 

 https://raagdelhi.com/news/hindi-poetry-by-pravasi-bhartiya---mohan-rana-new-poems 

 

 


Monday, 15 September 2025

Poetry Reading “Pravasi Manch with Mohan Rana” at Sahitya Akadami Delhi

कि याद रहे दिल्ली में अनायास अविस्मरणीय प्रवास।

Last week as I was leaving Delhi ; A poetry reading at Sahitya Akadami Delhi. 8th Sept 2025.

साहित्यअकादेमी के काव्य कार्यक्रम “प्रवासी मंच मोहन राणा के साथ” की झलकियाँ रवींद्र भवन, नई दिल्ली।
Glimpses of poetry reading programme “Pravasi Manch with Mohan Rana” organised by SahityaAkademi at Rabindra Bhavan, New Delhi.










 

Friday, 11 July 2025

वापसी : मोहन राणा

 

वापसी

एक नीरव जगह तुम बेचारे पेड़ को अकेला छोड़ आईं! 
जमे हुए विस्तार में जो वृद्ध हो चुके
ये पहाड़ 
 लंबे शारदीय उत्सव का उपद्रव मचाते हैं
अपनी ढलानों पर उसके सपनों में,
दिन रात उन रास्तों पर जहाँ
वसंत के लिए कुछ रास्ता भूल जाते हैं पतझर को समेटते, 
कुँहासे को अपनी साँसों में संभाले नींद की करवटों में

10.7.2025 

 

फ़ोटो - लूबो रोज़न्श्टाइन

धन्यवाद - लूसी रोज़न्श्टाइन 

 

  

कविता अनुवाद और विचार

कविता अनुवाद और विचार यूँ तो शब्दकोश निरंतर नये शब्दों अर्थों से भरता जाता है पर ख़ाली भी धीरे-धीरे होता जाता है। दैनंदिन में समय का अकेलापन...